Thursday, 18 April 2013

एक बेटी का दर्द


एक रोज़ शाम हम एक खामोश सड़क पर यूंही टहल रहे थे सामने से हमारे एक दोस्त आते हुये दिखाई पड़े, नजदीक आ कर हमारा हाल चाल लिया फिर हमारे साथ ही कदम से कदम मिलाते हुये चलने लगे पहले तो बस यूंही रोज़मर्रा की बातें हुईं फिर एकदम से बात एक संजीदा (serious) मुद्दे पर होने लगी तब जो उन्होने एक कहानी सुनाई वो कुछ दिल को छू गयी शायद इसीलिए उसे आप सभी तक पहुंचाना चाहता हूँ .....

एक रोज़ गफूर ने अपने पुराने दोस्त इरशाद अलाम के घर फोन किया, इत्तिफाक़ से call उनके साहबज़ादे ने attend की,

अंकल नमस्ते!

बेटा आपके वालिद (father) कहाँ हैं?
वो अभी कुछ काम से बाहर गए हैं बस कुछ ही देर मे आ जाएंगे ....

अच्छा ठीक है जब वो आ जाएँ तो उनसे कहना की मैंने callदी थी...

जी बिल्कुल मै बता दूंगा... और ये भी कह दूंगा की वो आपको call कर लें...
बहुत अच्छा बेटे वैसे बताना चाहोगे के तुम कैसे हो और अभी क्या कर रहे हो..?

जी मै बहुत अच्छा हूँ और अभी तो मै home work कर रहा हूँ... इतिहास का काम खत्म किया है अभी English के translation करने जा रहा हूँ!

बहुत अच्छा .... और तुम्हारी बहन (गुड़िया) क्या कर रही है क्या उससे बात कराओगे ?

जी बिल्कुल

सलमुयलाइकूम  चाचा जान !

वाले कुम सलाम बेटा !

कैसी है गुड़िया रानी ... ?

बहुत अच्छी हूँ चाचा जान .. आप कैसे हैं ?

very good... तो तुम क्या कर रही हो अभी .....?

मै भी भाई की तरह home work कर रही हूँ ....

इतना सुनते ही गफूर से आगे कुछ बोला ना गया  वो सोचने लगे impossible यह कैसे हो गया ...?

इरशाद इतना कैसे बादल गया उसके घर का ऐसा माहौल... कभी सोचा ना था इरशाद जैसी शख्सियत अपनी बेटी को तालीम दिलाएगा...

वाह, वक़्त बदल रहा है और शायद बहुत तेज़ी से...

काश इरशाद जैसी सोच सबकी हो जाए बिना लड़के लड़की मे फ़र्क किए दोनों को बराबर का दर्जा बराबर की तालीम दिलाएँ..... काश ...

पर तभी गुड़िया की अगली आवाज़ से गफूर इस ख़याल से बाहर निकाल कर फिर से गुड़िया की बात सुनने लगे .....

कहाँ खो गए चाचा जान...?

नहीं कहीं नहीं ..... तो home work मे तुम क्या कर रही हो बेटा ...?

वही रोज़ का काम चाचा जान  अभी पूरे फर्श का पोंछा किया है बस बर्तन धुलने जा रहे हैं .... 

उफ़्फ़ !!!!

अच्छा बेटा कभी वालिदैन (Parents) के साथ घर आना ...

बिलकुल चाचा जान ... अच्छा अल्लाह हाफिज़ ....

फिर गफूर ने अपने ही ख़याल की हसीं उड़ते हुये आहिस्ता से call disconnect कर दी ....


इम्तियाज़ हुसैन 
i9335157213@gmail.com